अब स्टार प्लस पर दिखेगा रामायण, 4 मई से रात में होगा प्रसारण


अब स्टार प्लस पर दिखेगा रामायण, 4 मई से रात में होगा प्रसारण


New Delhi : रामायण के फैन्स के लिए एक और खुशखबरी आई है। रामायण को स्टार प्लस पर फिर से प्रसारित किया जायेगा। यह 4 मई से शुरू होगी। रात 9.30 पर शो ऑन एयर होगा। वेबसाइट टेलीचक्कर ने इसकी जानकारी दी है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने से पहले रामायण ने दूरदर्शन पर अपने दोबारा प्रसारण के बाद टेलीविजन के टीआरपी के सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिये।
रामायण टीवी सीरियल का मनमोहक दृश्य। श्रीराम और मां सीता सिंहासन पर विराजमान।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रयास से रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल रामायण को कोरोना वायरस के बीच लॉकडाउन में दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित किया गया था। पहले के दौर में दर्शकों से जिस तरह इसे प्यार मिला था, उससे भी अधिक प्यार इस बार देखने को मिला। इस सीरियल में अरुण गोविल ने श्रीराम, दीपिका चिखलिया ने मां सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। सभी एक्टर्स ने फैन्स के बीच अपनी खास पहचान बनाई।
टेलीविजन सीरियल रामायण ने री-टेलिकास्ट होने के बाद से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये। शो को जबरदस्त TRP मिल रही है। शो को लेकर प्रसार भारती के माध्यम ने हाल ही में बताया था कि रामायण के 16 अप्रैल के एक एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा। इस नंबर के साथ यह शो एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया।

अब टेलीचक्कर की खबर के मुताबिक रामायण को स्टार प्लस पर फिर से प्रसारित किया जाएगा। यह 4 मई से शुरू होगी। रात 9.30 पर शो ऑन एयर होगा। दूरदर्शन पर रामायण समाप्त होने के बाद उत्तर रामायण शुरू हुई। उत्तर रामायण भी एक दो दिनों में समाप्त होगा। उसके बाद दूरदर्शन पर उसी टाइमिंग पर श्रीकृष्णा शुरू होगा। जबसे रामायण दोबारा शुरू हुआ है तभी से टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन है। कुछ दिनों पहले प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने बताया था कि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी (सीरियल्स) के मामले में यह शो टॉप पर है। साल 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाला हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट शो रामायण है।

0 comments