ऑलिया के वीडियो कॉल पर फूट-फूट कर रोयी रिद्धिमा, सर झुकाकर आंसू बहाते रहे रणवीर, नीतू बेसुध



ऑलिया के वीडियो कॉल पर फूट-फूट कर रोयी रिद्धिमा, सर झुकाकर आंसू बहाते रहे रणवीर, नीतू बेसुध


New Delhi : ऋषि कपूर का गुरुवार दोपहर चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। यहां उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर समेत करीब 24 लोग मौजूद थे। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली से मुम्बई नहीं जा सकीं। अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाने के बाद आलिया भट्ट ने रिद्धिमा को वीडियो कॉल लगाया। वीडियो कॉल पर रिद्धिमा ने अपने पिता के अंतिम दर्शन किये और कॉल पर ही वो फूट फूट कर रोने लगीं। चूंकि वीडियो कॉल था तो सबने उसकी फूट फूट कर रोने की आवाज सुनी और उसके बाद रणबीर कपूर भी चुपचाप सर झुकाकर आंसू बहाने लगे। आंसू बहाने का सिलसिला लगातार चलता रहा। आलिया भी अपने आंसू और रोने पर काबू नहीं रख पाईं और वो भी फूट फूट कर रोने लगीं।
पिता को गंगाजल दे अंतिम कर्म करते रणबीर कपूर
अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें सबकुछ साफ दिख रहा है। ऋषि कपूर के भी अंतिम दर्शन हो रहे हैं। बता दें कि रिद्धिमा कपूर ने आज दिन भर मुम्बई पहुंचने का अथक प्रयास किया। उन्होंने पहले डीजीसीए से चार्टर प्लेन से जाने की मंजूरी मांगी थी, जो नहीं मिल सकी। दिल्ली पुलिस ने उन्हें 5 लोगों के साथ सड़क के रास्ते मुम्बई जाने की मंजूरी दी है। रिद्धिमा 1400 किमी का सफर सड़क के रास्ते तय करेंगी। इसलिए पिता के अंतिम संस्कार के वक्त वे मुंबई नहीं पहुंच सकीं।
रिद्धिमा को वीडियो कॉल से अंतिम दर्शन करवातीं आलिया भट‍्ट। आलिया भट्ट खुद भी रोने लगीं।
नीतू कपूर और रणबीर के अलावा करीना कपूर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, आलिया भट्ट, रीमा जैन, मनोज जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारीख, डॉ. टंडन और राहुल रवैल श्मशान घाट पर ऋषि कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए मौजूद थे। पूरे संस्कार के दौरान रणबीर कपूर अपने पिता के अंतिम दर्शन को दौरान नम आंखों से सिर झुकाकर उन्हें निहार रहे हैं। रणबीर कपूर तो बेसुध नजर आए और उनको भरोसा ही नहीं हो रहा था कि सच में पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे। पापा की उनको घोड़ी चढ़े देखने की इच्छा अधूरी रह गई। आलिया भट्ट की आंखों में छलकते आंसू साफ बयां कर रहे थे कि वह दुल्हन बनकर ससुराल जाएंगी तो घर के इस सदस्य की कमी हमेशा खलेगी।  ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में सिर्फ 24 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी।
सिर झुकाकर लगातार रोते रहे और पिता को निहारते रहे रणबीर कपूर।
वहीं श्मशान के बाहर ऋषि कपूर के फैंस भी जमा होने लगे थे, जिन्हें पुलिस ने दूर किया है। श्मशान घाट के तीनों रास्तों पर पुलिस ने बेरीकेडिंग की गई थी। सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिये गये थे। उनके परिवार ने लंबे वक्त तक बीमारी छिपाने की कोशिश की थी। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे।

0 comments