PM Modi बोले – सिनेमा-रंगमंच की दुनिया में इरफान को हमेशा बहुमुखी प्रदर्शन के लिये याद करेंगे


PM Modi बोले – सिनेमा-रंगमंच की दुनिया में इरफान को हमेशा बहुमुखी प्रदर्शन के लिये याद करेंगे


New Delhi : बॉलीवुड एक्टर Irfaan Khan के निधन पर PM Narendra Modi ने शोक व्यक्त किया है। PM Modi ने कहा कि इरफान खान का निधन सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए एक क्षति है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा – इरफान खान का जाना सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए एक क्षति है। उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनके बहुमुखी प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा। मेरे विचार उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
Irrfan Khan’s demise is a loss to the world of cinema and theatre. He will be remembered for his versatile performances across different mediums. My thoughts are with his family, friends and admirers. May his soul rest in peace.
41.4K people are talking about this
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर पर लिखा – हमारे समय के सबसे असाधारण अभिनेताओं में से एक, इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर हैरान हूं। उनके काम को हमेशा याद रखा जाएगा और उनकी आत्मा को शांति मिले।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट किया – मुझे हमारे देश के सबसे बहुमुखी अभिनेता इरफान खान के बारे में सुनकर हैरानी हुई। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उन्हें शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इरफान खान अभिनय शब्द की असली परिभाषा देने वाले अभिनेता थे । चौहान ने शोक जताते हुए ट्वीट किया – यही सत्य है और शरीर नश्वर, यह सत्य जानते हुए भी हर व्यक्ति के असमय जाने पर अत्यंत दु:ख होता है। अभिनय शब्द की असली परिभाषा देने वाले अभिनेता इरफान खान को भावभीनी श्रद्घांजलि! अपने उत्कृष्ट अभिनय के माध्यम से आप सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।
I’m sorry to hear about the passing of Irrfan Khan. A versatile & talented actor, he was a popular Indian brand ambassador on the global film & tv stage. He will be greatly missed. My condolences to his family, friends & fans at this time of grief.
17.1K people are talking about this
विनम्र श्रद्घांजलि! प्रियंका गांधी ने लिखा – इरफान खान की बेमिसाल अदाकारी जैसी दूसरी मिसाल मिलनी मुश्किल है। उनके अभिनय ने भाषाओं, राष्ट्रों और मज़हबों की सीमाओं को तोड़ते हुए अदाकारी का एक ऐसा लहजा बनाया, जिसने कला और संवेदना के जरिए पूरी मानवता को एकजुट किया। आपका अभिनय हमारी थाती है। हम इसे सहेजकर रखेंगे।
बॉलीवुड एक्टर Irfaan Khan बुधवार की सुबह चल बसे। वे पिछले चौबीस घंटे से कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती थे। मंगलवार सुबह वे बाथरूम में गिर गये थे। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत और अचानक कमजोरी की शिकायत की। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया। इरफान के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है। इरफान को कोलन इंफेक्शन के चलते मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह डॉक्टरों की देखरेख में थे। पिछले दिनों इरफान की मां सईदा बेगम का जयपुर में इंतकाल हो गया था। मगर लॉकडाउन और तबियत खराब होने के कारण इरफान मां के जनाजे में भी शामिल नहीं हो पाये थे। उन्होंने जयपुर में परिजन से वीडियो कॉल पर बात की थी।
. की बेमिसाल अदाकारी जैसी दूसरी मिसाल मिलनी मुश्किल है।

उनके अभिनय ने भाषाओं, राष्ट्रों और मज़हबों की सीमाओं को तोड़ते हुए अदाकारी का एक ऐसा लहजा बनाया जिसने कला और संवेदना के जरिए पूरी मानवता को एकजुट किया।

आपका अभिनय हमारी थाती है।
हम इसे सहेजकर रखेंगे।
4,521 people are talking about this
दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को अपनी बीमारी का पता चला था। उन्होंने खुद फैंस के साथ यह खबर साझा की थी। उन्होंने ट्वीट किया था – जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है, जो आपको आगे लेकर जाता है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन, मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है। बीमारी का पता लगने के बाद इरफान खान इलाज कराने लंदन गए थे। वहां वे करीब एक साल रहे और फिर अप्रैल 2019 में भारत लौटे।
वापसी के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग राजस्थान में शुरू की और फिर आगे के शेड्यूल के लिए लंदन चले गए थे, जहां वे डॉक्टर्स के संपर्क में भी रहे। हालांकि, लॉकडाउन के चलते यह फिल्म सिर्फ दो दिन ही सिनेमाघरों में चल पाई। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले इरफान ने फैन्स के लिए यू-ट्यूब पर अपना इमोशनल मैसेज छोड़ा था।
उन्होंने कहा था – हैलो भाइयों-बहनों, नमस्कार। मैं इरफान। मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी। खैर, ये फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ मेरे लिए बहुत खास है। सच…यकीन मानिए, मेरी दिली ख्वाहिश थी कि इस फिल्म को उतने ही प्यार से प्रमोट करूं, जितने प्यार से हम लोगों ने बनाया है। लेकिन, मेरे शरीर के अंदर कुछ अनवॉन्टेड मेहमान बैठे हुए हैं। उनसे वार्तालाप चल रहा है। देखते हैं किस करवट ऊंट बैठता है। जैसा भी होगा आपको इत्तिला कर दी जाएगी।
पिछले दिनों इरफान की मां सईदा बेगम का जयपुर में इंतकाल हो गया था। मगर लॉकडाउन और तबियत खराब होने के कारण इरफान मां के जनाजे में भी शामिल नहीं हो पाये थे। उन्होंने जयपुर में परिजन से वीडियो कॉल पर बात की थी।

वैसे इरफान डॉक्टरों की राय लेने के लिए लंदन आते-जाते रहते हैं मगर पिछले डेढ़ महीने से जारी लॉकडाउन के चलते सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द हैं। इसलिए, वे मुंबई से बाहर नहीं जा पाए। इरफान ने ‘मकबूल’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘द लंच बॉक्स’, ‘पीकू’, ‘तलवार’ और ‘हिंदी मीडियम’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्हें ‘हासिल’ (निगेटिव रोल), ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ (बेस्ट एक्टर), ‘पान सिंह तोमर’ (बेस्ट एक्टर क्रिटिक) और ‘हिंदी मीडियम’ (बेस्ट एक्टर) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। ‘पान सिंह तोमर’ के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। कला के क्षेत्र में उन्हें देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री भी मिल चुका है।

0 comments