ऋषि कपूर की अस्थियों को बानगंगा में बेटी रिद्धमा, बेटे रणबीर ने किया विसर्जित


ऋषि कपूर की अस्थियों को बानगंगा में बेटी रिद्धमा, बेटे रणबीर ने किया विसर्जित


New Delhi : ऋषि कपूर की अस्थियों को बानगंगा में विसर्जित किया गया। भाई रणधीर कपूर ने इसकी जानकारी दी है। इस दौरान नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। रविवार शाम को ऋषि कपूर की प्रेयर मीट रखी गई थी। प्रेयर मीट से नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर की फोटो सामने आई थी। दोनों ऋषि कपूर की फोटो के पास बैठे थे। रणबीर ने इस दौरान सिर पर पगड़ी बांधी हुई थी।
बीती रात ही ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई पहुंची हैं। 30 अप्रैल को पिता के निधन की खबर सुनकर ही वह दिल्ली से मुंबई के लिए वाया रोड़ रवाना हुईं थी। वह 2 मई की रात घर पहुंचीं। दोनों के घर पहुंचने की फोटोज सामने आई हैं।
रिद्धिमा अपने पिता को काफी मिस कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर बार-बार पिता के साथ फोटो शेयर कर रही हैं। रिद्धिमा ने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा था – पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। मैं आपको हर रोज मिस करूंगी। आपके फेस टाइम कॉल्स मिस करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती। आपसे दोबारा मिलूंगी पापा।

0 comments